सरल और शांतिपूर्ण जीवन कैसे जिएं

शांतिपूर्ण जीवन कैसे जिएं

शांति से रहना एक बाहरी और आंतरिक प्रक्रिया दोनों है। बाहरी रूप से, यह जीवन का एक तरीका है जिसमें हम अपने सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद एक-दूसरे का सम्मान और प्यार करते हैं। आंतरिक रूप से, हम सभी को अपने दिल और दिमाग को शांत रखने की जरूरत है। अंदर के क्रोध को अनदेखा करते रहने पर बाहर का तूफान कभी कम नहीं होगा।

हमारा जीवन कई अन्य लोगों के साथ जुड़ा होता है, इसलिए यह कई बातों से प्रभावित होता है। कभी-कभी जीना थोड़ा जटिल हो सकता है। हर किसी को समाज के मानदंडों का पालन करना होता है, कभी-कभी आसपास के लोगों की आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ता है, ये सभी स्थितियां हमारे जीवन को जटिल बना देती हैं। कभी-कभी हम जीवन की जटिलताओं से इतने घिर जाते हैं कि हम भूल जाते हैं कि हमें वास्तव में इसे सरलता से जीना है।

सभी की अपनी मान्यताओं और जीवन शैली के अनुसार शांतिपूर्ण अस्तित्व का अपना अलग अर्थ है। हर व्यक्ति सरल और शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहता है। एक सरल और शांतिपूर्ण जीवन जीने के कुछ तरीकों के बारे में हम यहाँ जानेंगे।

शांतिपूर्ण जीवन कैसे जिएं 

1. आंतरिक शांति पाएं

दिन में कम से कम एक बार किसी शांत जगह पर दस मिनट बिताएं, जैसे कि प्रकृति के बीच या पार्क में, कहीं भी जहाँ आप बिना ध्यान भटकाए चुपचाप बैठ सकें। आंतरिक शांति के बिना, आप निरंतर संघर्ष की स्थिति में महसूस करेंगे। जब आप गुस्से में हों, तो शांत होने के लिए एक अच्छी शांत जगह खोजें, गहरी सांस लें और रिलैक्स करें। टीवी और कंप्यूटर बंद कर दें। यदि संभव हो तो प्रकृति में बाहर निकलें या लंबी सैर के लिए जाएं। कोई सॉफ्ट म्यूजिक सुने। 

मेडिटेशन करें यह शांति पाने में मदद के साथ साथ तनाव मुक्त भी करता है। यदि स्थिर बैठकर ध्यान लगाना आपको कठिन लगता हो, तो चलते फिरते ध्यान लगाने की तकनीकों को अपनाएं। 

2. धैर्य रखना सीखें 

धैर्य रखना एक गुण है। अपने जीवन के सभी पहलुओं में धैर्य रखें। धैर्य चीजों के बारे में सोचने का समय देता है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह संघर्ष को रोकने में मदद करता है। यदि आप संयम से काम नहीं लेते हैं और क्रोध पर काबू नहीं पाते हैं, तो आप रोज़ अपने आप को नकारात्मकता से भर रहे होंगे। चीजें हमारी पसंद के हिसाब से नहीं हो रही हैं कोई बात नहीं, धैर्य रखें। याद रखें हम सब कुछ नियंत्रित नहीं कर सकते हैं।

3. व्यवहार में दयालुता लाएं

जिनसे भी आप मिलते हैं उन सभी के प्रति दयालु रहें, भले ही वे अजनबी ही क्यों ना हों। जानवरों के प्रति भी दयालु रहें। दयालु लोग शांतिप्रिय  होते हैं। व्यवहार में दयालुता कई समस्याओं को पैदा ही नहीं होने देती है।

4. दिन में कोई एक अच्छा काम करें

अच्छा काम करने से न सिर्फ जीवन खुशहाल बनता है, बल्कि हमारे आसपास के लोगों की मदद भी होती है। दिन में कोई एक अच्छा काम नकारात्मकता को दूर रखता है। एक सरल और शांतिपूर्ण जीवन के लिए सकारात्मकता जरूरी है। हमारे द्वारा किये गए अच्छे कार्य आशावाद को बढ़ाने में मदद करते हैं।

5. नकारात्मकता से बचें  

सरल और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए नकारात्मकता को रोकना जरूरी है, चाहे वह कोई नकारात्मक व्यक्ति हो या नकारात्मक विचार। नकारात्मकता के कारण भय, क्रोध, निराशावाद जैसे भाव पैदा होते हैं, जो चिंता और उदासी का कारण बनते हैं और हमारी ऊर्जा को कम करते हैं।

नकारात्मक लोगों से भी दूरी बनायें ऐसे लोग दूसरों को नीचा दिखाते हैं, वे छोटी-छोटी बातों के लिए दूसरों की आलोचना करते हैं।

6. जिसे नियंत्रित किया जा सकता है उस पर ध्यान दें

जब हम दुखी या परेशान होते हैं , तो हम अक्सर खुद को उन परिस्थितियों से जोड़ लेते हैं जिन्हें हम नियंत्रित नहीं कर सकते। लेकिन अगर हम अपना ध्यान उन चीजों पर लगाएं जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं, तो हमारी रचनात्मक ऊर्जा सही दिशा में लगेगी और हमें आगे बढ़ने में मदद करेगी।

7. विवादों को सुलझाएं 

विवादों से बचें और हो सके तो उन्हें होने से रोकें। लेकिन अगर संघर्ष पहले ही हो चुका है, तो इसे परिपक्व तरीके से निपटाकर इसे सुलझाने की पूरी कोशिश करें। झगड़ों से मुक्त जीवन एक शांतिपूर्ण जीवन है। एक सरल और शांत व्यक्ति बिना किसी को कठोर शब्द कहे और न ही किसी को कष्ट पहुंचाए अपराध-मुक्त जीवन जीता है। द्वेष मत रखो क्योंकि द्वेष ही भारी महसूस कराता है और जब तक आप इससे नहीं निपटेंगे तब तक जीवन भर उस बोझ को ढोते रहेंगे।

8. अपने दिल की सुने 

हम स्वयं ही अपने जीवन को सरल और शांतिपूर्ण बना सकते हैं। हमेशा अपने दिल की आवाज़ सुने, दूसरों की बात सुन कर लिए गए निर्णय आपके नहीं हैं। यदि हमेशा अन्य लोगों की बातों में आकर निर्णय लेते रहेंगे तो जीवन जटिल बनता जायेगा। हमेशा याद रखें कि अपने दिल की बात सुनें और वही करें जो आपको लगता है कि आपके लिए सबसे सही है।

9. स्वयं को जानने की कोशिश करें 

एक सरल और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए सबसे पहले स्वयं को जानना होगा। अपनी कमजोरियों को जानने से डरे नहीं और अपनी खूबियों से खुश रहें। बहुत से लोग आपको बताएंगे कि आपको अपना जीवन कैसे जीना है, लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे जियेंगे और कौन से बदलाव लाएंगे।  

10. क्षमा करना सीखें 

वर्तमान में जियें, अतीत में रहना और पिछले घावों को याद करना अतीत की नकारात्मकता को जीवित रखेगा और अशांत करेगा। क्षमा मन को शांत कर देती है, अतीत के साथ शांति बनाकर फिर से जीवन का आनंद लेने देती है।

यह कुछ सुझाव आपके जीवन को सरल एवं शांतिपूर्ण बनाने में अवश्य मदद करेंगे।

Recommended For You

About the Author: Kusum Kaushal

कुसुम कौशल ने उत्तराखंड में स्थित विश्वविद्यालय (हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी) से इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। हिंदी उनकी मूल भाषा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Table of Content