मखाने में फाइबर अधिक और कैलोरी कम होने के कारण यह वजन नियंत्रित रखता है, इसमें मैग्नीशियम पाए जाने और सोडियम कम होने के कारण हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं और इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके अतिरिक्त, मखाने में आयरन और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, जो ऊर्जा प्रदान करते हैं। यहाँ हम गुड़ मखाना रेसिपी जानेंगे।
सामग्री
मखाने – 2 कप
गुड़ – 3/4कप
छोटी इलायची पाउडर – 4 -5 इलायची का
गुड़ मखाना बनाने की विधि
मखानों को कुरकुरा होने तक सूखा भून लें , कुरकुरे भुन गए चैक करने के लिए हाथ से तोड़ कर देखें अगर आसानी से टूट रहे हैं तो वे अच्छे भुन गए हैं। अब पैन में गुड़ और उसका एक चौथाई पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
गुड़ पक गया या नहीं इसे चेक करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा पानी लें और उसमें चम्मच से थोड़ा सा घोल डालें अगर घोल पानी में सख्त हो गया है तो यह तैयार है, यदि पानी में घुल रहा है तो उसे और पकाने की जरूरत है। जब घोल तैयार हो जाये तो उसमे भुने मखाने और इलायची पाउडर डालकर दो मिनट के लिए पकाएं। लीजिये टेस्टी गुड़ मखाना तैयार है।