बेदाग त्वचा के लिए अनार का होममेड फेस पैक

अनार एक ऐसा फल है, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें ग्रीन टी की तुलना में तीन गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते है। अनार में विटामिन ए , ई और सी उच्च स्तर में मौजूद होता है। स्किन पर अनार के नियमित इस्तेमाल से आप स्मूथ ,मुलायम और ग्लोइंग स्किन पा सकते है। अनार के एंटी – इफ्लेमेटेरी गुण स्किन को सभी तरह की समस्याओं जैसे – दाग,धब्बों , झुर्रियों और मुहासो से दूर रखते हैं।

फेस पैक बनाने की विधि :

अनार के दानों को पीसकर पेस्ट बना ले और फिर उसमें थोड़ा सा नीबू का रस मिक्स कर दें। इस पेस्ट को अपने चेहरें और गर्दन पर लगाएं। जहाँ स्किन काली हो रही है वहां जरूर लगाए। आधे घंटे तक इसे चेहरें पर लगा रहने दे। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो ले। आप यह फेस पैक सप्ताह में एक बार लगा सकते है।

अनार के पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाकर इसे चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा रहने दे। पैक सूखने पर ठन्डे पानी से चेहरा धो लें। अनार और शहद का यह फेस पैक चेहरे की रंगत बढ़ाएगा, चेहरे पर ग्लो लाएगा।

चेहरे के दाग धब्बों , सन टैनिंग, आदि स्किन सम्बन्धी समस्याओं को कम करने के लिए दही का फेस पैक लगाना चाहिए। अगर इसमें अनार भी मिला लिया जाये तो असर कई गुना बढ़ जाता है। अनार के पेस्ट में एक चम्मच दही मिलाये और मिक्स करने के बाद चेहरे पर 20 – 25 मिनट के लिए लगा रहने दें उसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

Recommended For You

Anju Mangy

About the Author: Anju Mangy

अंजु मैंगी ने होम साइंस और फाइन आर्ट्स विषयों के साथ स्नातक में डिग्री प्राप्त की। उसके बाद हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
Translate »