आयुर्वेद के अनुसार विरुद्ध आहार क्या हैं।

आयुर्वेद के अनुसार गलत भोजन का मेल (combination) हमारे शरीर विज्ञान को प्रभावित करता है। यह हमारी नींद में बाधा डाल सकता है, आलस्य , चिंता और अवसाद का कारण बन सकता है। इसलिए उन खाद्य पदार्थों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है जिनका हम सेवन करते हैं ताकि हमारा पाचन मजबूत रहे और हम स्वस्थ रहें।

खाने पीने की कुछ वस्तुएं काफी लाभदायक होती हैं लेकिन अगर उन्हें दूसरी चीज़ों के साथ मिलाकर खाया जाता है तो यह फ़ायदा पहुँचाने के बजाय नुक्सान पहुंचाती हैं और कई बीमारियों का कारण बनती हैं। हम इन परस्पर विरोधी खाद्य पदार्थों के सेवन से दूर रहकर कई बीमारियों से बच सकते है।

वहीं कुछ वस्तुएं जब दूसरी चीज़ों के साथ मिलाकर खाई जाती हैं तो उनके लाभ बड़ा देती हैं।

वस्तुएं जिन्हे एक साथ नहीं खाना चाहिए 

दूध के साथ    

  • दूध अपने आप में एक संपूर्ण भोजन है और किसी भी अन्य भोजन के साथ अच्छी तरह से मेल नहीं खाता है। इसको पचाने के लिए  पूरी पाचन प्रक्रिया की आवश्यकता होती है।
  • दूध के साथ  – आचार, पराठा, नींबू और इमली जैसी नमकीन और खट्टी चीजें नहीं लेनी चाहिए । दो प्रकार के खाद्य पदार्थों के सेवन के बीच कम से कम 30-45 मिनट का अंतर दें।
  • केले को दूध के साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह  पचाने में मुश्किल होता है।
  • दूध खरबूजे के साथ नहीं लेना चाहिए क्योंकि पाचन के लिए अधिक समय की आवश्यकता होती है और तरबूज दूध को रूखा बनाता है।

दही के साथ 

  • दही  – दूध के साथ नहीं लेना चाहिए।
  • खीर और दही को एक साथ नहीं खाना चाहिए।
  • दही को दोपहर के भोजन में खाना चाहिए और रात के खाने में नहीं।
  • दही के साथ – पनीर ,ख़रबूज़ा आदि

फलों के साथ 

  • फलों को अकेले ही खाना चाहिए किसी दूसरी चीज़ के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए , क्योंकि अन्य खाद्य पदार्थों के साथ मिलकर यह शरीर में एसिड और अपच की समस्या पैदा कर सकते है।
  •  भोजन से पहले नाश्ते के रूप में फल खाना बेहतर होता है, इसे भोजन के बाद मिठाई के रूप में नहीं खाना चाहिए।
  • फल को कभी भी किसी डेयरी प्रोडक्ट  जैसे दूध या दही के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।
  • भोजन के बाद आइसक्रीम के साथ फल पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक  होते हैं।
  • खट्टे फलों को छोड़कर सभी फलों को सुबह खाना सबसे अच्छा माना जाता है।

शहद के साथ 

  • बिना पकाये या कच्चा खाये जाने वाले शहद में कई लाभकारी गुण होते हैं। लेकिन, इसे पकाने पर यह  विषाक्त हो सकता है। जब पकाया जाता है या गरम किया जाता है, तो शहद में मॉलिक्यूल्स जो चिपके रहते हैं, वे अलग हो जाते हैं।  जिससे वह शरीर के लिए नुक्सानदेह हो सकता है।
  • इसके अलावा, घी के साथ शहद को समान मात्रा में न मिलाएं।
  • शहद के साथ मूली ,अंगूर नहीं लेना चाहिए। 

अन्य खाद्य पदार्थ जिन्हे आपस में मिलाकर नहीं खाना चाहिए 

 

  • चावल और सिरका को नहीं मिलाना चाहिए।
  • स्प्राउट्स को पकाने या गर्म करने पर इसके पोषण तत्व कम हो जाते हैं।
  • कच्चे और पके हुए भोजन का मिश्रण अस्वास्थ्यकर होता है। भोजन से पहले कच्चे सलाद और अंकुरित अनाज खाएं।
  • बचे हुए भोजन के साथ ताजा भोजन खाने से बचें।
  • मूली के साथ           –      केला ,किशमिश ,दूध ना लें ।
  • नीबू के साथ           –       दूध ,टमाटर ,दही , खीरा ना लें।
  • तरबूज़ के साथ       –        पुदीना ,शीतल जल ना लें ।
  • ठंडे पानी के साथ     –      गर्म चीज़ें ,मूंगफली ,गर्म दूध ,अमरूद ,खीरा ,तरबूज़ ,घी -तेल ,जामुन आदि ना लें ।  
  • खीर के साथ  –    कटहल ,खिचड़ी ,खटाई ना खाएं।

Recommended For You

Avatar

About the Author: Kusum Kaushal

कुसुम कौशल ने उत्तराखंड में स्थित विश्वविद्यालय (हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी) से इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। हिंदी उनकी मूल भाषा है।
Translate »